CG Forest Guard Bharti : 12th Pass के लिए भर्ती, Salary 20 हजार से भी ज्यादा

CG Forest Guard Bharti 2024 : वह व्यक्ति जो वन विभाग में जॉब करना चाहते हैं उनके लिए वन विभाग की तरफ से हाल में ही भर्ती जारी की गई है, जिसमें कुल पदों की संख्या 1484 है। इस भर्ती को अप्लाई करने के लिए किसी प्रकार की उच्चतर शिक्षा की जरूरत नहीं है बल्कि 12वीं पास अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जो व्यक्ति इस भर्ती के लिए इच्छुक है इस भर्ती के लिए 12 जून 2024 से आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जुलाई 2024 तक रखी गई है। भर्ती संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप आर्टिकल को आगे पढ़ सकते हैं।

CG Forest Guard Bharti एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

वनरक्षक भर्ती के लिए शक्षणिक योग्यता न्यूनतम शिक्षा के आधार पर ही रखी गई है जो कोई और अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक है। उन्हें कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए तभी वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी उच्च शिक्षा के अंतर्गत ग्रेजुएट या अन्य कोर्स या डिप्लोमा भी कर सकते हैं। 

CG Forest Guard Bharti Age Limitation 

वनरक्षक भर्ती में भर्ती विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की  न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। जो कोई अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है उन्हें भर्ती संबंधी न्यूनतम और अधिकतम आयु के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार आयु सीमा का विवरण आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • जो कोई अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है उसकी न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 
  • ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष के अंदर वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • भर्ती विभाग द्वारा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के अनुसार आरक्षित वर्गों के लिए 2 वर्ष से 10 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

CG Forest Guard Bharti सिलेक्शन प्रोसेस

वन संरक्षण भर्ती के अंतर्गत सिलेक्शन प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इन दोनों चरणों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे पढ़ सकते हैं।

फिजिकल टेस्ट

  • फिजिकल टेस्ट कुल 100 अंकों का रखा गया है।
  • 100 अंकों में से  200 मीटर की दौड़ के लिए 25 अंक रखे गए हैं। 
  • 800 मीटर दौड़ के लिए 25 अंक रखे गए हैं।
  • गोला फेंक के लिए कुल 25 अंक रखे गए हैं।
  • इसके साथ लंबी कूद के लिए भी 25 अंक रखे गए हैं।

लिखित परीक्षा

  • लिखित परीक्षा के अंतर्गत प्रश्न पत्र के अंकों की संख्या 100 होगी।
  • लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 
  • जारी की गई मेरिट लिस्ट के अनुसार अभ्यर्थियों का सेलेक्शन किया जाएगा।

CG Forest Guard Bharti की Salary 

वनरक्षक भर्ती के अंतर्गत अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम तथा अधिकतम सैलरी का निर्धारण की गई है इसके साथ ही सिलेक्शन के बाद अभ्यर्थी को वेतन संबंधित भत्ता दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सैलरी विवरण के बारे में जाना चाहते हैं ,तब वह नीचे दिए गए सैलरी के बारे में पढ़ सकते हैं। 

  • भर्ती संबंधी न्यूनतम सैलरी 19500 रुपए तक रखी गई है।
  • जो कोई अभ्यार्थी भर्ती संबंधित अधिकतम सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे इस भर्ती के लिए अधिकतम सैलरी 20500 रुपए तक रखी गई है

CG Forest Guard Bharti के डॉक्यूमेंट 

इस भर्ती के लिए जो कोई अभी भर्ती आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती विभाग द्वारा निर्धारित किए गए कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को अपने पास जरूर रख लेना चाहिए, क्योंकि इस डॉक्यूमेंट के आधार पर आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। भर्ती संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के बारे में जानने के लिए आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • 10th Pass मार्कशीट 
  • 12th Pass मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का निवास प्रमाणपत्र
  • जाती प्रमाण पत्र 
  • एनसीसी सर्टिफिकेट
  • अपडेट आधार कार्ड

Also Read : UP Panchayat Sahayak Bharti : पंचायत सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती, 12 वीं पास करें आवेदन

CG Forest Guard Bharti Fees Detail

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए फीस विवरण में फीस का कोई जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा, इसलिए सभी आवेदक के मन में यह सवाल है कि इस भर्ती को ऑनलाइन अप्लाई करने के दौरान कितनी फीस जमा करनी होगी? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे ऑफिशल वेबसाइट पर इसकी फीस के बारे में डिटेल ना होने के  कारण, अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की आवेदन फीस नहीं ली जाएगी।

CG Forest Guard Bharti ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस

जो कोई अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है, पोर्टल के माध्यम से बेहद आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। अगर किसी अभ्यर्थी को इस भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है, तब वह हमारे द्वारा बताइए गए आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से अपना फॉर्म अप्लाई कर सकता है।

  • सबसे पहले आपको वन संरक्षण विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको इस वेबसाइट में नीचे की तरफ Recruitment का ऑप्शन मिल जाएगा।
  • रिक्वायरमेंट सेक्शन के अंतर्गत आपको इस भर्ती संबंधित पोस्ट को ढूंढ लेना और दिए गए लिंक पर क्लिक कर देना है। 
  • अगले स्टेप में आपके सामने अगर कोई फॉर्म नहीं खुलता है तब समझ लीजिए कि अभी तक इस फॉर्म को ऑनलाइन जारी नहीं किया गया है। 
  • जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, भर्ती संबंधी फॉर्म को ऑनलाइन 12 जून 2024 से जारी कर दिया जाएगा।
  • अगर आप निश्चित तारीख के बाद इस Form को ओपन करते हैं तब आपके डिवाइस पर यह Form खुल जाएगा, जहां पर आपको मांगी गई सभी जानकारियां को टाइप कर देना है। 
  • अगले स्टेप में आपको भर्ती संबंधी सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के बाद अपलोड कर देना है। 
  • आखिर में फॉर्म को चेक करने के बाद फोन को सबमिट कर दें। 

Note : अगर आप आज के दिन इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तब हो सकता है, आपके डिवाइस पर यह फॉर्म ओपन ना हो, इसलिए आप भर्ती संबंधी आवेदन के लिए 13 जून 2024 से ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन करने के दौरान, आपको इस वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन जरूर करना चाहिए।

1 thought on “CG Forest Guard Bharti : 12th Pass के लिए भर्ती, Salary 20 हजार से भी ज्यादा”

Leave a Comment