Coast Guard Bharti 2024 : कोस्ट गार्ड भर्ती, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

Coast Guard Bharti 2024: वह अभ्यर्थी जो दसवीं तथा बारहवीं कक्षा पास है उनके लिए इस भर्ती के माध्यम से रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस भर्ती के अंतर्गत नाविक तथा यांत्रिक जैसे पोस्ट के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी आवेदन की प्रक्रिया 13 जून 2024 से आरंभ हो चुकी है जबकि जो कोई अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह 3 जुलाई 2024 से पहले इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है अन्यथा निर्धारित दिनांक के बाद फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। भर्ती संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए सभी महत्वपूर्ण बातों को पढ़ सकते हैं।

Coast Guard Bharti 2024 Post Detail 

इस वर्ष की कोस्ट गार्ड भर्ती 2024 के अनुसार कुल पदों की संख्या 320 बताई गई है। इसके अलावा विभिन्न पदों के अनुसार इनकी संख्या का आकलन भी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। पोस्ट के हिसाब से पदों की संख्या देखी जाए, तो इसका विवरण आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • नाविक पोस्ट के लिए कुल पदों की संख्या 260 है। 
  • इसके साथ ही यांत्रिक पोस्ट के लिए 60 पद जारी किए गए हैं

Coast Guard Bharti 2024 Educational Eligibility 

जो कोई अभ्यर्थी भर्ती के लिए इच्छुक है तब उसे भर्ती संबंधित कुछ पत्रताओं के बारे में जरूर जान लेना चाहिए, ताकि उसे फॉर्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस आर्टिकल की मदद से आप नीचे प्रत्येक पोस्ट के हिसाब से उसकी शैक्षणिक योग्यता का पता लगा पाएंगे।

  • नाविक जनरल ड्यूटी पोस्ट के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और भौतिकी विषय के साथ इंटर मीडियम उत्तीर्ण करनी होगी।
  • यांत्रिक की पोस्ट के लिए उम्मीदवार को दसवीं कक्षा पास करनी होगी इसके साथ ही उसके पास आईटीआई, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक, इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए।

Coast Guard Bharti 2024 Age Limitation 

भर्ती संबंधित ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार जो कोई अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है उनकी न्यूनतम आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिएl इसके साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिकतम आयु की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि 22 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के अंतर्गत जो कोई अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए इच्छुक है, उसकी जन्म तिथि 1 मार्च 2003 से 28 फरवरी 2007 के मध्य होने चाहिए अन्यथा वह इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकता।

Coast Guard Bharti 2024 Salary Detail

जो कोई आवेदक इस भर्ती के लिए सिलेक्ट होता है उसके लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार सैलरी का प्रतिमाह के हिसाब से निर्धारण किया गया है। अगर भर्ती के विभिन्न पोस्टों के अनुसार सैलरी की बात की जाए, तो सैलरी संबंधित विवरण नीचे पढ़ पाएंगे।

  • इस भर्ती के अंतर्गत यांत्रिक पद के लिए प्रति महीने की सैलरी 29200 रुपए रखी गई है। 
  • नाविक जनरल ड्यूटी पद के लिए सिलेक्ट अभ्यर्थी की सैलरी 21700 हर महीने होगी।

भर्ती संबंधित विभिन्न पदों की सैलरी का संक्षिप्त विवरण के बारे में जानने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, जहां पर आपको सैलरी की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो पाएगी।

Coast Guard Bharti 2024 Apply Fees

इस भर्ती के लिए जो भी कोई आवेदक अप्लाई करना चाहता है जानकारी के लिए बताना चाहेंगे ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार की फीस का प्रावधान नहीं दिया गया है। जबकि अन्य जाति वर्गों के लिए ₹300 का भुगतान निर्धारित किया गया है। 

Also Read : PM Fasal Bima Yojana 2024 : अब फसलों के लिए बिमा सुविधाए जारी, योजना के बारे में समूर्ण जानकारी

Coast Guard Bharti 2024 Selection Process 

कोस्ट गार्ड भर्ती 2024 के लिए जो कोई अभ्यार्थी सिलेक्शन प्रक्रिया को जानना चाहता है तब वह हमारे आर्टिकल में आगे बताए गए विभिन्न चरणों को पढ़ सकता है क्योंकि यह विभिन्न चरणों की इनफार्मेशन हमें ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार प्राप्त हुई है।

  • पहले चरण में अभ्यर्थी का कंप्यूटर पर आधारित टेस्ट लिया जाएगा। जिसके अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन, बायोमेट्रिक रिकॉर्डिंग, हस्ताक्षर और पहचान चिन्ह, लाइव इमेज कैप्चर और लिखित परीक्षा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • दूसरे चरण में अभ्यर्थी का योग्यता पर आधारित परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। जिसमें शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज का सत्यापन, तथा फिजिकल टेस्ट जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
  • तीसरे चरण में अभ्यर्थी के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित अंक लाने होंगे। 
  • चौथे और आखिरी चरण में प्रशिक्षण और सत्यापन जैसे कार्यक्रम होंगे, जिसके अंतर्गत दस्तावेजों की चेकिंग और अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की रिचेकिंग होगी।

Coast Guard Bharti 2024 Apply Process 

जो कोई अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है तथा उसके पास भर्ती संबंधी सभी पात्रता मौजूद है और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट भी उसके पास है तो वह इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है। भर्तीय संबंधित अप्लाई प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

  • पहले स्टेप में आपको भर्ती संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • अब आपको इस वेबसाइट के न्यूज एंड अनाउंसमेंट वाले टैब क्लिक करना होगा। 
  • अगले स्टेप के अंतर्गत आपको भर्ती संबंधित आवेदन लिंक मिल जाएगा, आपको इस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपसे यहां पर आईडी और पासवर्ड मांगा जाएगा, अगर आपको अपनी आईडी तो पासवर्ड नहीं पता है तब आपको वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको जो आईडी और पासवर्ड प्राप्त होता है, उसकी मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करें और उपरोक्त बताए गए लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने भर्ती का फॉर्म खुल जाएगा, जहां पर आपको महत्वपूर्ण जानकारियां टाइप कर लेना है। 
  • अगले स्टेप में आपको  सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अब आपको अपनी कास्ट के हिसाब से फीस का भुगतान करना होगा। 
  • आखिर में फॉर्म को रिचेक करने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
Join Our Group for fast updates
Join Whatsapp Group Click Here
Join Telegram Group Click Here

1 thought on “Coast Guard Bharti 2024 : कोस्ट गार्ड भर्ती, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Comment