Pm Svanidhi Yojana : अब बिना किसी झंझट के पाएं 10 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक का लोन

Pm Svanidhi Yojana : प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा निम्न वर्ग के श्रमिक के लिए यह योजना चलाई गई है। Covid के बाद निम्न वर्ग के कार्यरत लोगों की स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ा है इन सभी श्रमिकों की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने लोगों के लिए लोन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई हैं। साथ ही योजना के साथ सब्सिडी जैसी सुविधा भी प्राप्त की जा सकती हैं। इस योजना के लिए कौन लोग पात्र होंगे लोन संबंधित विभिन्न नियमों को जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें

PM Svanidhi Yojana का उद्देश्य

इस योजना के अंतर्गत देश की आर्थिक स्थिति में हुए नुकसान की भरपाई करना एक मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा कार्य मंत्रालय के अनुसार कुछ उद्देश्य बताए गए जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • आर्थिक सहायता के तौर पर ऋण पूंजी प्रदान करना।
  • लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना। 
  • आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता प्रदान करना और खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद प्रदान करना।
  • निम्न वर्ग के श्रमिकों के कार्यों में उनकी मदद करते हुए, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना।

PM Svanidhi Yojana के लिए लाभार्थी कौन होंगे

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सरकार ने कुछ चुनिंदा लोगों को लाभार्थी की लिस्ट में रखा है।  इस सूची का पूर्ण विवरण आप आर्टिकल में आगे पढ़ सकते हैं।

  • नाइ 
  • सब्जी विक्रेता
  • फल बेचने वाले
  • शिल्पकार उत्पाद
  • मोची
  • कपडे बेचने वाले
  • फेरीवाले
  • धोबी
  • चाय वाला 
  • पान वाला 
  • ब्रेड, पकौड़े, और अंडे बेचने वाला

PM Svanidhi Yojana के क्या फायदे है

इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के अलावा अनेकों लाभ प्राप्त किया जा सकता हैं। अगर कोई व्यक्ति इस योजना से संबंधित अनेकों लाभों के बारे में नहीं जानता, तब उसे हमारे द्वारा बताया गए निम्नलिखित योजना संबंधित लाभों को जरूर पढ़ना चाहिए। 

  • ₹10000 तक का लोन आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 
  • इस योजना के अंतर्गत अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं अथार्त वह अभी इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत 7%  वार्षिक ब्याज की छूट मिल सकती है।
  • लेन देन के तौर पर वार्षिक 1200 रुपए तक का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है।
  • समय पर लोन चुकता करने पर अगली बार ₹20000 तक लोन प्राप्त किया जा सकता है तथा इससे अगली बार ₹50000 तक का लोन प्राप्त किया जा सकता है।

PM Svanidhi Yojana Eligibility in Hindi

भारत सरकार द्वारा इस योजना से संबंधित अनेको पात्रता निर्धारित की गई है अगर जो कोई इस पात्रता से बाहर है तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगा, इसलिए आपको योजना संबंधित निम्नलिखित पत्रताओं के बारे में जरूर जानना चाहिए।

  • आवेदक इंडिया का रहने वाला होना चाहिए। 
  • भारत का वह नागरिक जिसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष है वह योजना के लिए पात्र माना जाएगा। 
  • जो कोई आवेदक इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहता है, उसकी वार्षिक आयु 120000 रुपए से कम होनी चाहिए, तभी वह इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • आवेदक का खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए, तभी वह इस योजना संबंधित लोन को अपने बैंक खाते में प्राप्त कर पाएगा।
  • योजना के लिए वह व्यक्ति पात्र माना जाएगा जो अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ ना उठा रहा हो।

PM Svanidhi Yojana के लिए लोन देने वाली संथाएं

जो कोई व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहता है या फिर लोन प्राप्त करना चाहता है तो वह सरकार द्वारा निर्धारित निम्नलिखित संस्थाओं से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। 

  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  • सहकारी बैंक
  • लघु वित्त बैंक
  • अनुसूचित वाणिज्य बैंक
  • गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां
  • स्वयं सहायता समूह बैंक

PM Svanidhi Yojana के लिए लोन विवरण 

भारत सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत लोन के लिए कुछ नियम जारी किए हैं। जिसके बारे में आप विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • इस योजना के अंतर्गत ₹10000 तक का लोन लेने के बाद उसे एक वर्ष के भीतर चुकता करना अनिवार्य है।
  • लोन को समय पर चुकता कर देने के बाद किसी भी व्यक्ति पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। 
  • लोन को समय पर चुकता करने के बाद, सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Also Read : Mukhyamantri Rajshri Yojana Apply Process : इन बालिकाओं को मिलेंगे 50 हजार रुपए, पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया?

PM Svanidhi Yojana Required Document

जो कोई व्यक्ति इस योजना संबंधित विभिन्न लाभों को प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा, इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ मुख्य दस्तावेज जरूर होने चाहिए, तभी आप इस योजना के लिए पूर्ण रूप से अप्लाई कर पाएंगे। योजना संबंधित कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट का विवरण आप नीचे पढ़ सकते हैं।

  • आवेदक का विक्रेता सीओसी सर्टिफिकेट
  • आवेदक का वोटर आईडी कार्ड 
  • अपडेट आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक पासबुक
  • ईमेल आईडी

PM Svanidhi Yojana Online Apply Process

जो कोई व्यक्ति इस योजना के लिए पात्र है तथा योजना के लिए अप्लाई करना चाहता है तो वह हमारे द्वारा पटाई गई निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। 

  • इस योजना के लिए अप्लाई करने हेतु, सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट पर होम पेज पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद आपके सामने Apply For 10k का विकल्प दिखा देगा आपको यहां पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपसे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको ओटीपी वेरीफिकेशन करना होगा।
  • वेरिफिकेशन करने के बाद आपके आपसे आवेदन का प्रकार पूछा जाएगा।
  • अब आपके यहां पर SRN नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपके सामने न्यू पेज पर कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जहां पर आपको वेंडिंग, पहचान पत्र और बैंक संबंधित जानकारियां देकर कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।
  • ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सभी इनफॉर्मेशन को सही से टाइप करने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से आपका ऑनलाइन फॉर्म कम्पलीट हो जाएगा।

1 thought on “Pm Svanidhi Yojana : अब बिना किसी झंझट के पाएं 10 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक का लोन”

Leave a Comment