PM Ujjwala Yojana 2024 : सस्ते गैस कनेक्शन के लिए अभी करें आवेदन

PM Ujjwala Yojana  2024 : भारत गवर्नमेंट की तरफ से देश की लेडिस के लिए अनेकों सरकारी स्कीम चलाई जाती हैं, जिनमे से एक उज्जवाला योजना भी है। इस योजना की मदद से कम कीमत की दरों पर गैस सिलेंडर प्रदान किया जाता है। इस योजना की शुरुवात 1 मई 2016 को की गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस योजना का लाभ 9 करोड़ से ज्यादा परिवार वाले ले रहें हैं। इस योजना के हिसाब से 1 साल में केवल 12 सिलेंडर प्रदान किए जाते हैं। योजना से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें।

PM Ujjwala Yojana 2024 Overview

योजना PM Ujjwala Yojana
शुरू किसने की नरेंद्र मोदी जी 
योजना कब शुरू हुई 1 मई 2016
लाभार्थी भारतीय महिला
आवेदन का प्रकार ऑफलाइन 
ऑफिसियल वेबसाइट यहाँ देखें

PM Ujjwala Yojana 2024 का उद्देश्य

इस योजना को मुख्य रूप से महिलाओं के लिए जारी किया गया है। भारत सरकार द्वारा बताए गए, इस योजना के उद्देश्य के अनुसार जो महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती हैं उनके लिए इस योजना की शुरुवात की गई है। ताकि चूल्हे से उठने वाले धुएं से महिलाओं के स्वास्थ्य का बचाव किया जा सके। 

PM Ujjwala Yojana 2024 Profit in Hindi

इस योजना के जारी होने के बाद अनेकों महिलाओं को लाभ मिल पाया है। सबसे पहला फायदा यह की महिलाएं खुद की रसोई धुंए से मुक्त हो पाई हैं। कुछ अन्य लाभों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

  • इस योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर के साथ चुल्हा फ्री में मिलता है।
  • प्रत्येक परिवार की महिलाओं को इस योजना से सम्बंधित सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के अंतर्गत महिलओं के गैस बुक करने पर 300 रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना की मदद से अन्य गैस कनेक्शन से सस्ता सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है।
  • महिलाओं को चूल्हे पर खाना बनाने की झंझट से छुटकारा मिल पाया है।

PM Ujjwala Yojana 2024 के लिए पात्र लोगों की सूचि

अगर भारत की कोई महिला है उज्ज्वला योजना का लाभ उठाना चाहती है तब उसे योजना संबंधित मुख्य बातों का जरूर पता होना चाहिए, जैसे कि उज्ज्वला योजना के लिए कौन से लोग लाभार्थी होंगे अगर कोई महिलाएं इस बारे में नहीं जानती है, तब वह नीचे बताई गई लाभार्थी की सूची को पढ़ सकते हैं।

  • वह महिलाएं जो पीएम आवास योजना का लाभ उठा रहे हैं।
  • अति पिछड़ा वर्ग या OBC जाती वर्ग के अंतर्गत आने वाली महिलाएं
  • SC जाती वर्ग के अंतर्गत आने वाली महिलाएं
  • ST जाती वर्ग के अंतर्गत आने वाली महिलाएं
  • SICC परिवार
  • वन समुदाय के साथ जीवन व्यापन करने वाली महिलाएं
  • चाय बागानों में काम करने वाली परिवार की महिलाएं
  • नदी द्वीपीय समूह के आस पास रहने वाली परिवार की महिलाएं

PM Ujjwala Yojana 2024 के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पत्रताओं का ख्याल रखना पड़ेगा। जो भारतीय महिलाएं इस योजना की पात्रता के अंदर नहीं आती, तब वह इस योजना से मिलने वाले लाभों की हकदार नहीं होंगी, इसलिए आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2024 की निम्नलिखित पात्रताओ को जरूर पढ़ना चाहिए।

  • मूल रूप से इंडिया की निवासी महिला इस योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • वह भारतीय महिलाएं जिनकी उम्र कम से कम 18 वर्ष है या इससे ज्यादा तब वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • जिन भारतीय लेडिस के पास बीपीएल कार्ड होगा, केवल वही महिलाएं इस योजन के लिए पात्र होंगी।
  • जिन महिलाओं के घर में पहले से अतिरिक्त गैस कनेक्शन है, तब ऐसी महिला को इस योजना की पात्रता नहीं मिल पाएगी।

Also Read : PM Ayushman Bharat Yojana 2024 : गरीब नागरिको के लिए 5 लाख तक की आर्थिक सहायता, अभी बनवाएं ये कार्ड

PM Ujjwala Yojana 2024 Related Important Document

जो महिला पीएम उज्जवला योजना का पूर्ण रूप से लाभ उठाना चाहती हैं तब उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करना पड़ता है, लेकिन आवेदन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, जैसे कि आवेदन करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपने पास रखने होंगे, जोकी योजना में आवेदन करते समय मांगे जाते हैं, योजना संबंधित कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • महिला का उपडेट आधार कार्ड 
  • महिला का निवास प्रमाण पत्र
  • महिला का बीपीएल कार्ड 
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • महिला की पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • एनी सरकारी डॉक्यूमेंट (उपलब्धता के आधार पर)

PM Ujjwala Yojana 2024 Online Apply Process

अगर कोई महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए योजना के हेतु आवेदन करना चाहती हैं, तब जानकारी के लिए उन्हें बताना चाहेंगे इस योजना को ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया जा सकता। क्योंकि भारत सरकार ने अभी तक इस योजना के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं की है। इसलिए इस योजना के लिए इच्छुक महिलाओं को ऑफलाइन आवेदन करना पड़ेगा। ऑफलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ सकते हैं।

  • इस योजना को ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले इस लिंक पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको इस साईट से PM Ujjwala Yojana का फॉर्म डाउनलोड कर लेना होगा।
  • Form डाउनलोड करने के बाद आपको इस फॉर्म का Print out निकलवा लेना है।
  • अब आपको इस Form में मांगी गई सभी information को सही से भर लेना है।
  • इसके बाद फॉर्म पर महिला अपनी फोटो लगायें और बताई गई जगह पर अपने हस्ताक्षर कर दें।
  • अगले स्टेप में आपको फॉर्म के साथ उन सभी डॉक्यूमेंट को संलग्न कर लेना है, जोकी योजना के लिए मांगे गए थे।
  • अब इस फॉर्म को ले जाकर आपको अपनी नजदीकी गैस एजेंसी में जमा करवा देना है। 
  • कुछ समय तक आपके फॉर्म और डॉक्यूमेंट में डी गई जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा, और फिर सभी जानकारियां सही होने पर आपको PM Ujjwala Yojana का कनेक्शन मिल जाएगा।

1 thought on “PM Ujjwala Yojana 2024 : सस्ते गैस कनेक्शन के लिए अभी करें आवेदन”

Leave a Comment