Seekho Kamao Yojana 2024 : अब निशुल्क प्रशिक्षण के साथ पाएं 10000 रुपए, जानिए कैसे

Seekho Kamao Yojana 2024 : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की कमजोर आर्थिक स्तिथि को देखते हुए राज्य के बेरोजगार युवाओं की मदद हेतु, सीखो कमाओं योजना का शुरुवात की है। जिसके अंतर्गत राज्य के 1 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 10000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना से जुड़े अन्य सवालों के जवाबों लिए आर्टिकल को आगे पढ़ें।

Seekho Kamao Yojana 2024 का उद्देश

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना है। इसके साथ ही राज्य की सरकार ने राज्य के  1 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने की कोशिश जारी की है, जिसकी मदद से राज्य के आर्थिक स्थिति को भी सुधारा जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं पास विधार्थी आसानी से आवेदन कर सकते हैं, इसके साथ ही जानकारी के लिए बताना चाहेंगे योजना के लिए राज्य के 700 छेत्रों का नामांकन किया गया है। 

Seekho Kamao Yojana 2024 के क्या लाभ हैं

सीखो कमाओ योजना की शुरुआत सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य में सुधार करने के लिए लागू की गई है। इस योजना अंतर्गत युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। ‌इसके अलवा योजना से मिलने वाले अनेकों फायदों को आप आर्टिकल में आगे पढ़ सकते है।

  • सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को कौशल ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसकी मदद से बेरोजगार युवा अपने भविष्य में आगे बढ़ पाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक विद्यार्थियों को ₹8000 से लेकर ₹10000 तक की राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना से मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवा, रोजगार की प्राप्ति करके आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
  • योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि सीधा विद्यार्थियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • योजना से प्राप्त प्रशिक्षण की मदद से मध्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार रोजगार का चुनाव कर पाएंगे।
  • योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बेरोजगार युवाओं को कुछ समय बाद रोजगार प्रदान कर दिया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत एक उद्देश्य के अनुसार मध्य प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं को लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
  • योजना संबंधित ट्रेनिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विद्यार्थी को भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है, जो कि भारत में हर जगह मान्य होता है।
  • इस योजना की मदद से राज्य की आर्थिक विकास में प्रगति होगी।

Seekho Kamao Yojana 2024 से जुडी कुछ आलोचनाएँ

मध्य प्रदेश में जारी की गई इस योजना के बारे में आपने अनेकों बातें सुनी होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि राज्य द्वारा इस योजना की आलोचनाएँ भी की जाती हैं जिनमें से कुछ मुख्य बातें नीचे बताई गई है।

  • इस योजना के जारी होने के बाद अभी भी मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में कई विद्यार्थी ऐसे है जो इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
  • हाल में ऐसे कई केस देखे गए हैं, जिमें  योजना के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई विद्यार्थी अभी भी बेरोजगार हैं।
  • योजना संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी अनेकों विद्यार्थी अपनी आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Seekho Kamao Yojana 2024 के लिए पात्रताएं

अगर आप मध्य प्रदेश के विद्यार्थी हैं तब आपके लिए सिखों कमाओ योजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होने वाली है, परंतु इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कुछ पात्रताएं निर्धारित की हैं। इसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • सिखों कमाओ योजना के लिए सिर्फ वही विद्यार्थी पात्र माने जाएंगे, जो मध्य प्रदेश के निवासी होंगे।
  • मध्य प्रदेश के वह विद्यार्थी जिनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 29 वर्ष है, वह सभी विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश के वह विद्यार्थी जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होगा, केवल वही इस योजना का लाभ उठा पाएगा।
  • जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा पास, आईटीआई या उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुका है वह इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • मध्य प्रदेश के वह विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे, जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी के अंतर्गत कार्यरत है।

Also Read: Bandhkam Kamgar Yojana : अब श्रमिकों को मिलेंगे 5000 रुपए, जानिए कैसे

Seekho Kamao Yojana 2024 के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

अगर मध्य प्रदेश का कोई विद्यार्थी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, तब उनके पास कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट जरूर होना चाहिए, क्योंकि कुछ डॉक्यूमेंट आवेदन करते समय ऑनलाइन पोर्टल पर स्कैन करके अपलोड किए जाते हैं। योजना संबंधित महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट का विवरण आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • विद्यार्थी के परिवार का बीपीएल कार्ड
  • पैन कार्ड 
  • अपडेट आधार कार्ड 
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • बैंक खाते के दस्तावेज
  • स्कैन पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • स्कैन सिग्नेचर 

Seekho Kamao Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश के वह विद्यार्थी जो सिखों कमाओ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तब वह हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • सीखो कमाओ योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु सबसे पहले इसके ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर पहुँचने के बाद आपको यहाँ पर रजिस्ट्रेशन का आप्शन दिख जाएगा।
  • अब आपके सामने टर्म और पालिसी दिखाई जाएगी आपको इसे एक्सेप्ट कर लेना है।
  • अब आपके सामने नए पेज पर एक फॉर्म खुल जाएगा। 
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर सभी जानकारियां दर्ज करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब आपको प्राप्त आईडी और पासवर्ड से इस पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।
  • लॉगइन के बाद आपके सामने योजना फॉर्म आप्शन दिख जाएगा, आपको यहाँ पर क्लिक करके फॉर्म ओपन कर लेना है।
  • अब आपको इस फॉर्म में सभी जानकारियों को टाइप करके, स्कैन डॉक्यूमेंट को Upload कर देना है।
  • आखिर में Submit वाले आप्शन पर क्लिक करे, और अपने फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा लें।

NOTED : इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले अपने उन डॉक्यूमेंट को पहले से ही स्कैन करके रख लें, जोकी फॉर्म को भरते समय अपलोड किए जाते हैं।

1 thought on “Seekho Kamao Yojana 2024 : अब निशुल्क प्रशिक्षण के साथ पाएं 10000 रुपए, जानिए कैसे”

Leave a Comment