BSF Water Wing Recruitment 2024 : इस भर्ती के लिए सैलेरी 1 लाख से भी ज्यादा, अभी करें आवेदन

BSF Water Wing Recruitment 2024 : Indian BSF Water Wing  की तरफ से 2 जून 2024 के दिन से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 162 है वहीँ इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 1 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें।

BSF Water Wing Recruitment 2024 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां 

भर्ती का नाम BSF Water Wing Recruitment 2024
जगह  भारत में हर जगह
कुल पद 162 पद
आवेदन की शुरुवात 2 जून 2024
आवेदन की आखिरी तारीख 1 जुलाई 2024
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ पर देखें

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए पदों का विवरण

इस भर्ती के लिए विभिन्न पोस्ट के अनुसार पदों की रिक्तियों के बारे में आप निचे पढ़ सकते हैं।

  • SI master पदों के लिए विवरण :  उर (2 पद), इडब्ल्यूएस (1), अन्य पिछड़ा वर्ग (1), अनुसूचित जाती (2), अनुसूचित जनजाति (1)  (कुल पद 7)
  • SI Engine Driver पदों के लिए विवरण : उर (0 ), इडब्ल्यूएस (0), अन्य पिछड़ा वर्ग (1), अनुसूचित जाती (2), अनुसूचित जनजाति (1)  (कुल पद 4)
  • SI Workshop पदों के लिए विवरण : फ़िलहाल कोई पद नहीं है।
  • HC Master पदों के लिए विवरण : उर (15), इडब्ल्यूएस (11), अन्य पिछड़ा वर्ग (2), अनुसूचित जाती (1), अनुसूचित जनजाति (6)  (कुल पद 35)
  • HC Engine Driver के लिए पदों का विवरण : उर (25), इडब्ल्यूएस (11), अन्य पिछड़ा वर्ग (13), अनुसूचित जाती (2), अनुसूचित जनजाति (6)  (कुल पद 57)
  • अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए ऑनलाइन फीस विवरण

बीएसएफ वाटर विंग रिक्रूटमेंट 2024 के लिए आवेदन करने के दौरान कुछ जाति वर्गों के लिए फीस निर्धारित की गई है। जबकि कुछ जातियों से भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने के दौरान कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती सम्बंधित फीस विवरण को आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस जाति वर्ग के D ग्रुप वाले लोगों से ₹200 और C ग्रुप वाले लोगों से ₹100 पीस शुल्क लिया जाएगा। 
  • इसके अलावा एसटी, एससी और महिला वर्ग से भर्ती के अंतर्गत कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए महत्वपूर्ण पात्रता 

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कुछ महत्वपूर्ण पात्रता होनी चाहिए, जिन्हें भर्ती विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है अगर कोई अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है तब उन्हें निम्नलिखित पत्रताओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए। नीचे आपको भर्ती के अंतर्गत आने वाली विभिन्न पोस्ट के हिसाब से पत्रताएं बताई गई है।

  • बीएसएफ भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार के पास सर्वप्रथम मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर कक्षा पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

SI (Master) पोस्ट के लिए पात्रताएं

  • आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर क्लास पास होना चाहिए। 
  • केंद्र तथा राज्य अंतर्गत जल परिवहन प्राधिकरण का मास्टरी प्रमाण पत्र होना चाहिए।

SI (Engine Driver)

  • अभ्यर्थी किसी मानवता प्राप्त बोर्ड से 12th क्लास पास होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास फर्स्ट क्लास इंजन ड्राइवर का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

SI (Workshop)

  • अभ्यर्थी विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त किया होना।
  • अभ्यर्थी के पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की 3 साल की डिग्री होनी चाहिए।

HC (Master)

  • अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन होना चाहिए। 
  • अभ्यर्थी के पास स्ट्रेंग प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए।

HC ( Engine Driver )

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन होना चाहिए। 
  • दूसरी श्रेणी के इंजन ड्राइवर का प्रमाणपत्र होना चाहिए। 

HC (WorkShop Trader)

  • बोर्ड से मैट्रिकुलेशन कंप्लीट होनी चाहिए। 
  • किसी मान्यता प्राप्त ट्रेड संबंधित विषयों में आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त किया होना चाहिए।

Constable (Crew)

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन कंप्लीट होनी चाहिए। 
  • 1 वर्ष का 265 HP से कम क्षमता की नाव का चालने का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए निर्धारित आयुसीमा

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए आयु सीमा की बात करें तो, भर्ती विभाग के अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा आप निचे विभिन्न पोस्ट के हिसाब से उनकी आयु सीमा का विवरण टेबल में पढ़ सकते हैं।

SI (Master) 22 वर्ष से 28 वर्ष के बीच
SI (Engine Driver) 22 वर्ष से 28 वर्ष के बीच
HC (Master) 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच
HC (Engine Driver) 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच
HC (WorkShoop Trader) 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच
Constable (Crew) 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच

इसके अलावा कुछ आरक्षित जाति वर्गों के लिए आयु सीमा में कुछ हद तक छूट दी जा सकती है।

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती के अंतर्गत चार प्रक्रिया निर्धारित किए गए हैं इसके बाद कोई भी भर्ती के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। इन चारों प्रक्रिया के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं। 

  • सर्वप्रथम लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • दुसरे प्रोसेस में ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।
  • तीसरे प्रोसेस में फिजिकल स्टैंडर्ड्स टेस्ट लिया जाएगा।
  • अंतिम प्रोसेस में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा और इसके बाद अभार्थी की नियुक्ति कर ली जाएगी।

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए फिजिकल योग्यता

भर्ती के अनुसार अभ्यर्थी के लिए कुछ फिजिकल योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिसमें नागालैंड और मिजोरम का ख़ास रूप से जिक्र किया गया है, इसके अलवा अन्य राज्यों के लिए अभ्यर्थी की ऊंचाई और छाती के साइज़ का विवरण बताया गया है, जिन्हें आप निचे पढ़ सकते है।

  • नागालैंड, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों की अनुसूचित जनजाति और आदिवासियों के लिए ऊंचाई 160 सेंटीमीटर और छाती 73 से 78 सेंटीमीटर तक होनी अनिवार्य है।
  • भर्ती के अंतर्गत B ग्रुप के कैंडिडेट के लिए ऊंचाई 162.5 सेंटीमीटर और छाती 75 से 80 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • इसके अलवा C ग्रुप के कैंडिडेट जो अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं उनके लिए ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और छाती का साइज़ 75 से 80 सेंटीमीटर होना चाहिए।

BSF Water Wing Recruitment 2024 Salary Detail

भर्ती के लिए कुछ पदों के लिए सैलरी की नोटिफिकेशन जारी की गई है जिसके अनुसार सैलरी विवरण निम्नलिखित है।

  • SI Master के छठें स्तर के लिए सैलरी 35400 रुपए से 1,12,400 रुपए रखी गई है।
  • HC Master के छठें स्तर के लिए सैलरी 25500 रूपए से 81,100 रुपए रखी गई है।
  • Constable के तीसरे स्तर के लिए सैलरी 21,700 रुपए से 69,100 रुपए रखी गई है।

BSF Water Wing Recruitment 2024 के लिए आवेदन प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको इस वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन कर लेना है, और वेबसाइट पर लॉगइन कर लें।
  • अब आपके सामने BSF भर्ती का विकल्प दिखाया जाएगा, वहां पर क्लिक करें और ऑनलाइन फॉर्म को सही सही भर लें।
  • अगले स्टेप में मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को सबमिट कर दें।
  • अब आपको अपनी कास्ट के अनुसार फीस का भुगतान करना होगा, फिर आप अपने फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें।
  • आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा लें।

1 thought on “BSF Water Wing Recruitment 2024 : इस भर्ती के लिए सैलेरी 1 लाख से भी ज्यादा, अभी करें आवेदन”

Leave a Comment