PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 : अब खेतों में सोलर पम्प के लिए 90% तक की सब्सिडी मिलेगी, आवेदन के लिए यहाँ देखें

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 : भारतीय किसानो की खेती सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने वर्ष 2019 में Kusum Solar की शुरुवात की थी! जिसके अंतर्गत किसान भाइयों को 90% सब्सिडी प्रदान की जा रही है! इस योजना की मदद से किसान भाई अपनी बिजली की बचत करके दूसरों को बिजली की सप्लाई कर सकते हैं, जिससे उनको आर्थिक लाभ प्राप्त हो पाएगा! योजना से जुडी अन्य सभी जानकारियों के लिए आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें!

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 की महत्वपूर्ण जानकारियां

आर्टिकल का विषय PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024
योजना शुरू करने वाले केंद्र सरकार
कब शुरू हुई  2019
लाभार्थी किसान, पंचायत, किसान वर्ग
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ पर चेक करें

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 का उद्देश्य

भारत में कई ऐसे क्षेत्र में जहां पर प्रतिवर्ष सूखे की वजह से किसानों को नुकसान होता रहता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक नई सरकारी योजना को लागू की है जिसका नाम PM Kusum Solar Subsidy Yojana है!  इस योजना का मुख्य उद्देश्य है भारतीय किसान के खेतों की सिंचाई और बिजली सम्बंधित समस्याओं का निवारण करना! इसके अलवा किसान वर्ग के लोगों को सोलर ऊर्जा से बिजली प्रदान करके उसे बेचने का अवसर प्रदान करना, जिससे किसानो को आर्थिक सहायता मिल सके!

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 से कौन से फायदे मिलेंगे

अगर कोई भारतीय पात्र किसान जो इस योजना से मिलने वाले फायदे के बारे में नहीं जानता, तब उसे हमारे द्वारा बताए गए निम्नलिखित लाभों को जरूर पढ़ना चाहिए, ताकि वह इस योजना के लिए आवेदन करके योजना के सभी लाभ उठा सके!

  • इस योजना के तहत भारतीय किसानों को सस्ते दामों पर  सिंचाई पंप प्रदान किया जाएगा!
  • जो भारतीय किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, उन सभी किसानों के सिंचाई पंप को सोलराइजेशन  किया जाएगा, जिसकी मदद से बिजली की खपत को रोका जा सकता है!
  • भारत सरकार के अनुसार वर्ष 2024 में 17 लाख से ज्यादा सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा के द्वारा चलाया जाएगा, जिससे डीजल की खपत बहुत कम हो जाएगी!
  • किसान के खेतों में चलने वाले सिंचाई पंप सौर ऊर्जा के द्वारा चलने के कारण, बिजली की समस्या से निजात पाया जा सकता है!
  • इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त मेगावाट बिजली की भी उत्पत्ति की जाती है!
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को 60% तक वित्तीय सहायता दी जाती है, इसके साथ ही बैंक से 30% का लोन प्राप्त हो जाता है, कुल मिलकर किसानों को मात्र 10% का भुगतान करना होता है!
  • जिन किसान भाइयों के क्षेत्रों में बिजली की दिक्कत होती है या किसी कारणवश सूखा पड़ जाता है तब योजना की मदद से उनकी पानी की पूर्ति हो पाएगी।
  • सौर ऊर्जा की मदद से किसान भाइयों को 24 घंटे तक बिजली प्रदान की जाएगी, जिससे वह कभी भी अपने खेतों की सिंचाई करवा सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से उत्पन्न बिजली को किस अन्य क्षेत्रों में भेज सकता है जिसकी मदद से उन्हें आर्थिक सहायता मिल सकती है।
  • इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल को बंजर जमीन पर लगवाया जाएगा, जिसकी वजह से उनकी बंजर जमीन का उपयोग हो पाएगा और इससे अन्य लाभ मिल पाएंगे।

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 के लिए महत्वपूर्ण पात्रताएं

जो कोई भारतीय PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तब उन्हें योजना से जुडी महत्वपूर्ण पात्रताओं के बारे में जरूर पता होना चाहिए, ताकि वह इस बात से अवगत हो सके कि क्या वाकई में वह लोग इस योजना के लिए पात्र हैं अथवा नहीं? योजना संबंधित पात्रता का मुख्य मानदंड आप नीचे पढ़ सकते हैं।

  • योजना के लिए इच्छुक आवेदक को भारत का मूल रूप से निवासी होना चाहिए!
  • आवेदक, वितरण निगम द्वारा सूचित क्षमता के अनुसार ही एक किसान और किसान वर्ग इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा!
  • किसी भी भारतीय किसान के पास प्रति मेगावाट के लिए 2 हेक्टेयर की जमींन का होना अनिवार्य है तभी वह इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा!
  • किसी विकासकर्ता के माध्यम से प्रोजेक्ट तैयार करवाने के दौरान, विकासकर्ता की नेटवर्थ 1 करोड़ रूपए प्रति मेगावाट होनी चाहिए!

Also Read : Free Mobile Yojana 2024 : इन महिलाओं को मिल रहा स्मार्टफोन, जानिए फ़ोन प्राप्त कैसे करें

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 के लिए कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे

अगर कोई भारतीय किसान जो इस योजना के लिए पात्र है और इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है! तब उसके पास कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आवश्य होने चाहिए अन्यथा वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा! योजना संबंधित कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान का राशन कार्ड
  • किसान का ऑथराइजेशन लेटर
  • किसान का आय प्रमाणपत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • किसान का बैंक खाता विवरण
  • किसान की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • किसान के जमीन सम्बंधित कागजात 

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 के लिए Online Apply कैसे करें

वह भारतीय किसान जो इस योजना के बारे में पूर्ण रूप से अवगत हो चुके हैं, और इस योजना के लिए पूर्ण रूप से पात्र हैं तब वह उपरोक्त बताए गए दस्तावेज होने पर, इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं! योजना सम्बंधित आवेदन प्रक्रिया आप नीचे पढ़ सकते हैं!

  • PM Kusum Solar Subsidy Yojana के लिए आवेदन करने के लिए आपको योजना सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा!
  • अब आपको वेबसाइट पर State Portal Link वाले आप्शन को ड्राप डाउन करना होगा, जिसमे आपको अपने स्टेट का नाम सेलेक्ट करना होगा!
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, यहाँ पर आपको योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का आप्शन दिखाया जाएगा, आपको वहां पर क्लिक कर देना है!
  • नेक्स्ट स्टेप में आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा, यहाँ पर मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भर लें!
  • अगले स्टेप में आपको फॉर्म में मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी को अपलोड कर देना है!
  • अगले स्टेप में फॉर्म को सबमिट कर देना है! इस तरह से आपका योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो जाएगा!
  • योजना का रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके फॉर्म को चेक किया जाएगा!
  • फॉर्म सही होने के बाद आपसे कुल योजना सम्बंधित लागत का 10% सरकार को देना होगा! इसके बाद आपका कार्य शुरू कर दिया जाएगा!

2 thoughts on “PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 : अब खेतों में सोलर पम्प के लिए 90% तक की सब्सिडी मिलेगी, आवेदन के लिए यहाँ देखें”

Leave a Comment