Free Mobile Yojana 2024 : इन महिलाओं को मिल रहा स्मार्टफोन, जानिए फ़ोन प्राप्त कैसे करें

Free Mobile Yojana 2024

Free Mobile Yojana 2024 : राजस्थान सरकार द्वारा जारी की गई फ्री मोबाइल योजना 20 अगस्त 2023 के दिन से शुरू की गई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा सर्वप्रथम इसे  “इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्टफोन योजना” के नाम से शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिला तथा छात्रों को शिक्षा के स्तर में अग्रसर करना है।  राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को फोन देने का लक्ष्य अभी भी जारी हैं जिसमें से 40 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चूका है। योजना संबंधित महत्वपूर्ण बातें, जिसकी मदद से आप फ्री मोबाइल फोन प्राप्त करते हैं, जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूरत पढ़ें।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 के मुख्य उद्देश्य

राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए डिजिटलीकरण का प्रसार करने की सोच को बढ़ावा दिया है, जिसकी मदद से छेत्र की कार्यरत महिलाओं को स्मार्टफोन की मदद से अपने कार्यों को आसन करने का मौका मिलेगा। मुख्य रूप से इस योजना का उद्देश्य राज्य की हर तरह की महिलाओं में तकनीकी ज्ञान का प्रसार करना है जिसकी मदद से महिलाएं अपने महत्पवूर्ण कार्यों को आसान बना पाएंगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 से मिलने वाले लाभ

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को मोबाइल से जुड़े अनेकों लाभ प्राप्त हो पाएंगे, अगर आप मोबाइल से प्राप्त होने वाले प्रत्येक फायदों के बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं, तब आपको नीचे दिए गए विभिन्न लाभों को जरूर पढ़ना चाहिए।

  • राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत महिलाओं को 4G स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा, जिसकी मदद से कहीं भी जरुरी कॉल आसानी से की जा सकती है, क्योंकि 4G मोबाइल में नेटवर्क प्रॉब्लम बहुत कम होती है।
  • राजस्थान की महिलाओं के लिए फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत 3 वर्ष के लिए, फ्री इंटरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी। 
  • इस योजना के अंतर्गत 3 वर्षों के लिए महिलाओं को डेढ़ जीबी डाटा बिल्कुल फ्री प्रदान किया जाएगा। 
  • राजस्थान की फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को प्रतिमाह 100 मिनट कालिंग और प्रतिदिन 100 मैसेज निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • फ्री मोबाइल सेवा के जरिए राजस्थान की महिलाएं डिजिटल शिक्षा में अग्रसर हो पाएंगी।
  • फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत राजस्थान की सरकार महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी, जिससे महिलाएं बेहद आसानी से स्मार्टफोन खरीद सकती हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की सरकार मोबाइल कंपनियों से स्मार्टफोन खरीदकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 
  • इस योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से छात्र तथा छात्राओं में डिजिटल ज्ञान का प्रसार होगा।
  • फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं तथा छात्राओं को स्मार्टफोन का लाभ मिल पाएगा।

Free Mobile Yojana 2024 के अंतर्गत कौनसा स्मार्टफोन दिया जाएगा

फ्री मोबाइल योजना के अंतर्गत राजस्थान की महिलाओं को 6800 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसमें 6125 रुपए फोन के लिए तथा ₹675 मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए दिए जाएंगे। 6125 रुपए के साथ योजना के लिए पात्र महिलाएं अपनी इच्छाअनुसार किसी भी कंपनी का फोन खरीद सकती हैं।

अगर योजना द्वारा प्रदान की गई राशि में उन्हें मनचाहा फोन प्राप्त नहीं हो पाता, तब वह अपने जेब से कुछ पैसे खर्च करके, अपना मन पसंदीदा फोन खरीद सकती हैं। इस तरह से वह अपने पसंद के अनुसार किसी भी स्मार्टफोन को खरीद पाएंगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 के लिए आवश्यक पात्रताएं

फ्री मोबाइल योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों के लिए कुछ पत्रताओं का निर्धारण किया गया है, अगर कोई उम्मीदवार इस योजना से जुड़े सभी लाभों को प्राप्त करना चाहती है, तब उसके पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण पात्रताएं जरूर होनी चाहिए।

  • फ्री मोबाइल योजना के लिए इच्छुक उम्मीदवार मूल रूप से राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • परिवार की मुख्य महिला को इस योजना का लाभ मिल पाएगा। 
  • राजस्थान की 9वीं तथा 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियां भी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • राजस्थान की वह लड़कियां जो कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक जैसे सरकारी संस्थानों से शिक्षा ग्रहण कर रही हैं वह सभी इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।
  • राजस्थान की वह महिलाएं जो पेंशन प्राप्त करने में असमर्थ है वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
  • राजस्थान की वह महिलाएं जिन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी के तहत 50 दिनों तक कार्य को पूर्ण किया है, तब वह महिलाएं इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।

Also Read : PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 : अब खेतों में सोलर पम्प के लिए 90% तक की सब्सिडी मिलेगी, आवेदन के लिए यहाँ देखें

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 के लिए लगने वाले डॉक्यूमेंट

फ्री मोबाइल योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले राजस्थान की महिलाओं के पास कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट जरूर होना चाहिए, जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, जिन महिलाओं के पास निम्नलिखित महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होंगे, वह इस योजना के लिए अप्लाई कर पाएंगी।

  • महिला का अपडेट आधार कार्ड 
  • महिला का पैन कार्ड
  • महिला का मनरेगा कार्ड 
  • महिला की पासपोर्ट साइज फोटो 
  • महिला का निवास प्रमाण पत्र 
  • महिला का आय प्रमाण पत्र 
  • महिला का बर्थ सर्टिफिकेट 
  • चालू ईमेल आईडी
  • 18 वर्ष से कम होने पर उसके घर की मुखिया महिला का जन आधार 
  • स्कूली छात्रों के लिए उनके पास स्कूल का आईडी कार्ड 
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 
  • विधवा महिला के लिए पेंशन पीपीओ नंबर 

Rajasthan Free Mobile Yojana 2024 के लिए आवेदन प्रोसेस

राजस्थान की उम्मीदवार महिलाएं जो इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।। 

  • फ्री मोबाइल योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार महिला को अपने ब्लॉक के सरकारी कार्यालय पर जाना होगा।
  • अब आपको सरकारी कार्यालय में इस योजना के लिए आवेदन हेतु, सभी जानकारियां उपलब्ध करवानी होगी। 
  • अब कार्यालय में मौजूद सरकारी अधिकारी आपसे योजना संबंधी सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट मांगेंगे,  आपको सभी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी वहां पर जमा कर देनी है।
  • अब आपके डॉक्यूमेंट के हिसाब से योजना के लिए पात्रता चेक की जाएगी।
  • डॉक्यूमेंट का सत्यापन करने के बाद अगर आप योजना के लिए पात्र हैं तब आपका फॉर्म भरा जाएगा।
  • पूरा फॉर्म कंप्लीट करने के बाद आपके हस्ताक्षर लिए जाएंगे और इसके बाद आपको योजना संबंधित राशि प्रदान कर दी जाएगी।

1 thought on “Free Mobile Yojana 2024 : इन महिलाओं को मिल रहा स्मार्टफोन, जानिए फ़ोन प्राप्त कैसे करें”

Leave a Comment